भभुआ, अक्टूबर 31 -- Bhabua News: उत्तरी लेन पर आवागमन प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लग गई ट्रक पर पंजाब से आलू लेकर कोलकाता जा रहे थे चालक-सहचालक (पेज पांच) दुर्गावती, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर महमूदगंज बाजार और धनेछा गांव के बीच शनिवार को आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का सहचालक मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदी आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। इससे उत्तरी लेन पर आवागमन प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सहचालक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल की पहचान हरियाणा के पलवल निवासी फकरुद्दीन के पुत्र जफरुद्दीन के रूप में हुई है। चालक की पहचान पलवल निवासी निजामुद्दीन खां के रूप में की गई...