भभुआ, अक्टूबर 29 -- Bhabua News: घुमावदार पहाड़ी सड़कों, घने जंगलों, प्राकृतिक वादियों, तेल्हाड़ कुंड का लेंगे आनंद इस द्वार के पास वन विभाग ने शौचालय, बाथरूम, गार्ड रूम का कराया है निर्माण (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। कैमूर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिले की हनुमान घाटी के पास आकर्षक कैमूर वन्य प्राणी अभयारण्य द्वार बनकर तैयार हो गया है। इस द्वार से होकर पर्यटक तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात, इको पार्क, वंशीखोह पर्यटन स्थल, धरती माई आदि स्थानों पर जाया जाता है। यह क्षेत्र अपनी घुमावदार पहाड़ी सड़कों, घने जंगलों, प्राकृतिक वादियों और पर्यटन स्थलों के कारण पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। इस द्वार की सुंदरता देखते बनती है। इस द्वार के पास वन विभाग ने शौचालय, बाथरूम, गार्ड रूम, टिकट काउंटर का निर्माण कराया है, ताकि भविष्य में इसका उपयोग किया जा सके...