भभुआ, अगस्त 18 -- Bhabua News: भगवानपुर प्रखंड में फिलहाल 9 पंचायत हैं गठित, 91113 है आबादी सात हजार पर एक पंचायत और 500 आबादी पर एक वार्ड का गठन (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन के बाद होगा।

पंचायतों का गठन भगवानपुर प्रखंड में नया परिसीमन होने पर यहां 13 पंचायतों का गठन हो सकता है। क्योंकि जिला परिषद क्षेत्र के लिए लगभग 50 हजार, ग्राम पंचायत के लिए लगभग 6000 से 7000, पंचायत समिति के लिए 5000 और प्रत्येक वार्ड के गठन के लिए लगभग 500 की आबादी निर्धारित की गई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भगवानपुर प्रखंड की आबादी 91113 है। ऐसे में 13 पंचायतों के गठन होने की बात कही जा रही है।

इतिहास भगवानपुर के 92 वर्षीय सिपाही पांडेय बताते हैं कि जब भगवानपुर व रामपुर एकल प्रखंड था तब यहां 22 ...