भभुआ, सितम्बर 4 -- Bhabua News: दोष दायित्व अवधि वाली खराब हुई सड़कों की मरम्मत कराने का दिया निर्देश बोले डीएम, सड़कों के निर्माण व रखरखाव में अनावश्यक देर सहन नहीं भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

बैठक में समीक्षा डीएम कुमार अनुराग ने पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक की, जिसमें अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। जिले में पथ निर्माण, निर्माणाधीन, अनुरक्षणाधीन एवं रख-रखाव से संबंधित कार्यों की प्रगति तथा पथों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान एनएच- 30 से उत्तर प्रदेश की सीमा तक के पथ सहित अन्य प्रमुख पथों की स्थिति की जानकारी ली गई।

निर्माण और रखरखाव के निर्देश आरआरएसएमपी योजना के तहत स्वीकृत पथों की समीक्षा करते हुए डीएम ने स्वीकृत पथों का का...