भभुआ, अक्टूबर 27 -- Bhabua News: अधौरा थाना क्षेत्र के सड़की गांव की बबीता भभुआ में करती थी पढ़ाई निबंधन कराने के लिए पैसा मांगने गई थी अपने गांव, पुलिस कर रही जांच (पेज तीन) अधौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सड़की गांव में नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका 15 वर्षीया बबीता कुमारी अधौरा थाना क्षेत्र के सड़की गांव निवासी सिकंदर पासवान की बेटी थी। हालांकि मृतका के बारे में परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी। उसने इस घटना को तब अंजाम दिया जब उसके माता-पिता घर से बाहर थे। गले में मफलर लगाकर कमरे के धरन (लकड़ी का गोल) से झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी परिजनों तो तब हुई, जब बबीता की मां शाम तीन बजे अपने घर लौटी। परिजनों ने कहा कि उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं ह...