भभुआ, नवम्बर 14 -- हादसे के बाद छठ पर्व पर शोक Bhabua News: मृतक व घायल के परिवार के अलावा कई घर के लोगों ने छठ व्रत छोड़ा गांव के 100 घरों में सादगी से किया जा रहा पर्व, पोखरा पर दिखी उदासी (पेज पांच) कुदरा, एक संवाददाता। प्रखंड के नेवरास गांव के पश्चिम टोला के अधिकतर घरों में शनिवार को न चूल्हे जले और न ही छठ व्रत पर संझवत (खरना) ही किया। मृतक रौशन शर्मा और घायल छोटू शर्मा के घर भी छठ व्रत हो रहा था। इनके अलावा गुड्डू कुमार, दीपक शर्मा, मनोज कुमार, रमेश कुशवाहा सहित दर्जनभर लोगों ने बीच में ही छठ व्रत छोड़ दिया। पटना के पंडारक थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में रौशन और उसकी मौसी के दामाद की मौत होने तथा छोटू के घायल होने की सूचना के बाद से ग्रामीण गम में डूबे हैं। मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह पिंटू ने बताया कि इस घटना के बाद कुछ लोगों न...