भभुआ, सितम्बर 2 -- Bhabua News: वर्षा के पानी के दबाव से नाले टूटा, जिला परिषद मद से बना था बोले जेई, अभी राशि भुगतान नहीं हुई है, नाली की मरम्मत होगी (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के भितरीबांध गांव में पुराने पंचायत भवन के पास जिला परिषद मद से षष्ठम राज्य वित्त आयोग योजना से लगभग 14 लाख की लागत से नाला दो महीने में ही भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया। करमचट डैम जाने वाली सड़क के नाला का बीमा डालने के बाद सड़क धंस गयी थी। वाहन फंस जा रहे हैं।

ग्रामीणों की परेशानियाँभितरीबांध गांव के धनजी साह व मनोज यादव ने बताया कि जिला परिषद मद से 13 लाख 94 हजार 2 सौ रुपए से दो माह पहले नाला बना था। धंसे नाला में पशु गिर जा रहे है। प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव ने बताया कि भितरीबांध गांव से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए विधायक भरत बिंद द्वारा पिछले साल 10...