भभुआ, अक्टूबर 13 -- Bhabua News: स्वच्छता कार्यों की समीक्षारामपुर। बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में स्वच्छता समन्वयक और पर्यवेक्षक के साथ बैठक की। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन अभियान के कार्यों की समीक्षा की गई। बीडीओ ने कहा कि ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्यों में तेजी लाएं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्कीकरण और कचरा प्रबंधन इकाई के नियमित संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सभी पंचायत में एक फिल्टर चेंबर बनाने को लेकर स्थल चयन करने को निर्देश दिया, ताकि फिल्टर चेम्बर बनवाने के लिए रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा सके। यह फिल्टर वहां बनवाया जाएगा, जहां 50 से अधिक घर से पानी निकलकर किसी के खेत या निजी भूमि में जमा होता है।

वाहन जांच में पांच बाइक जब्तवाहन जांच में पांच बाइक जब्त भभुआ। श...