भभुआ, अक्टूबर 22 -- सड़क मरम्मत के लिए मिलरों की पहल Bhabua News: प्रखंड के कुदरा-गजराढ़ी बाईपास पथ की जेसीबी से खुदाई कर मरम्मत करा रहे मिलर कुदरा आरओबी और परसथुआं के पास ओवरहेड बैरियर लगने से परिचालन प्रभावित 02 सौ से अधिक चावल मिलें हैं लालापुर में 10 हजार रुपये प्रत्येक मिलर दे रहे हैं चंदा (पेज चार की फ्लायर खबर) संजय सिंह कुदरा। प्रदेश में चावल उद्योग के प्रमुख केंद्रों में शुमार लालापुर का कारोबार को संकट में पड़ते देख मिलरों ने इसका समाधान निकाल लिया। कुदरा-गजराढ़ी पथ गड्ढों में तब्दील होने, कुदरा आरओबी और परसथुआं के पास ओवरहेड बैरियर लगाए जाने से लालापुर में भारी वाहनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। इस पथ के दोनों ओर बैरियर लगने से चावल मिलरों के सामने माल की ढुलाई और कारोबार को सुचारू रखने की चुनौती खड़ी हो गई। इस समस्या के समाधान ...