भभुआ, जुलाई 29 -- Bhabua News: पकड़े गए लोगों में मोकरी, मोकर, भभुआ के वार्ड 14 और 23 के हैं सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद किया कोर्ट में पेश (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय थाने की पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे चार आरोपितों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मोकरी गांव निवासी इस्माइल अंसारी, भभुआ शहर के वार्ड 23 निवासी इम्तियाज राइन, वार्ड 14 निवासी असलम अली शामिल हैं। सोनहन थाने की पुलिस ने रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर निवासी सुग्रीव राम को नशे की हालत में पकड़ा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नशे में हंगामा कर रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया बताया गया है कि पकड़े गए आरोपितों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया ...