भभुआ, अक्टूबर 24 -- Bhabua News: स्वीकृति के 10 माह बाद भी नाला निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू जर्जर व खुली पुरानी नाली बनी हादसे का सबब, बना रहता है डर (पेज पांच) रामगढ़, एक संवाददाता। शहर के वार्ड 2 के बड़ौरा रोड में आंबेडकर चौक से झोरिया नाला तक नए सिरे से नाला निर्माण की कवायद 10 माह बाद भी कागजों में ही अटकी है। नगर आवास एवं विकास विभाग से जनवरी माह में ही 94 लाख 77 हजार रुपये की योजना की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। वर्षों पहले बनी पुरानी नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त और जलनिकासी में अक्षम हो चुकी है, जिससे बरसात में सड़क पर जलजमाव और गंदगी की समस्या गंभीर हो जाती है। वार्ड पार्षद संजीव गुप्ता ने बताया कि इस नाला के निर्माण से वार्ड 2 के साथ-साथ आसपास के मोहल्लों की जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान ह...