भभुआ, अक्टूबर 4 -- Bhabua News: पेज चार की एक नजर खबर नदुला रेहियां कच्ची सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से परेशानी भगवानपुर,एक संवाददाता। प्रखंड के टोड़ी पंचायत के नदुला रेहियां कच्ची सड़क का अबतक पक्कीकरण नहीं हो पाया है। जिसके कारण करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क से होकर बरसात के मौसम में किसानो और तुतुआइन डैम पर झरना का लुत्फ तथा पिकनिक मनाने आने जाने वाले पर्यटकों को काफी परेशानी होती है। किसान उमाशंकर दुबे और मनीधर तिवारी ने बताया कि यह सड़क इस पंचायत के किसानों और पिकनिक मनाने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जिसका अब तक प्रशासन द्वारा पक्कीकरण नहीं किया गया है। इससे जहां बरसात के मौसम में किसानों को अपने खेतों तक खाद बीज ले जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं दूसरी ओर तुतुआइन डैम के पर्यटक स्थल का विकास भी प्रभावित हो रहा है।

मर...