भभुआ, जुलाई 14 -- Bhabua News: कार्य आवंटन के कई महीने बाद भी सड़क व नाला निर्माण शुरू नहीं कराया नोटिस देने पर एकरारनामा नहीं किया, पहले भी पांच पर हो चुकी है कार्रवाई (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। स्थानीय नगर परिषद प्रशासन ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले दो संवेदकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को काली सूची में डाल दिया।

निर्माण कार्य न होने के कारण कार्रवाई कार्य आवंटन के कई महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने और बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद एकरारनामा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। नगर परिषद द्वारा इसके पहले भी पांच संवेदकों को काली सूची में डाला है। ऐसे संवेदकों की संख्या सात हो गई। नगर परिषद द्वारा जारी अलग-अलग आदेश के अनुसार, गौरव कुमार को वार्ड 18 में पटेल नगर पेट्रोल टंकी से डॉ. विजय सिंह के घर तक ...