भभुआ, अक्टूबर 29 -- रबी फसलों की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण Bhabua News: चांद में किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ किसानों को मिट्टी जांच कराकर खेती करने के लाभ बताए गए (पेज चार) चांद, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय चांद में कृषि विभाग द्वारा गुरुवार को रबी महाभियान सह खेत बचाओ अभियान के तहत किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड प्रमुख चंदन सिंह ने उद्घाटन किया। कृषि विभाग के पदाधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों तथा किसानों ने भाग लिया। किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार ने किसानों को रबी मौसम में गेहूं, चना, मसू...