भभुआ, सितम्बर 7 -- Bhabua News: अल्पसंख्यक अधिकार मंच ने लिच्छवी भवन के पास दिया धरना धरनार्थियों ने 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। अल्पसंख्यक अधिकार मंच के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को कार्यकर्ताओं ने लिच्छवी भवन के पास धरना दिया। जिलाध्यक्ष अली मोहम्मद खान की अध्यक्षता में सभा हुई। यह भी पढ़ें- धर्म के नाम पर समाज में जहर घोल रही सरकारधरने का उद्देश्य सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री महबूब अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार धर्म के नाम पर समाज में जहर घोल रही है। एसआईआर के जरिये मुस्लिम मतदाताओं को मताधिकारी से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। हिन्दू-मुस्लिम, हिन्दुस्तान-पाकिस्तान कर सत्ता पर काबिज होने से भारत विश्व गुरु कैसे बन सकता है। उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता आंदोलनक...