भभुआ, जुलाई 25 -- Bhabua News: धर्म के दस लक्षणों को जीवन में उतारना ही सच्ची धार्मिकता श्रीमद्भागवत कथा में मंगलाचरण, धर्म और पुरुषार्थ की महिमा का किया वर्णन भागवत कथा मानव मात्र के कल्याण का ग्रंथ, संयम और सदाचार अपनाएं भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परसियां में चातुर्मास यज्ञ में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य के आरंभ में मंगलाचरण की परंपरा रही है। मंगलाचरण का उद्देश्य कार्य की सफलता, कल्याण और समाज के मंगल की कामना करना है। श्रीमद्भागवत महापुराण के प्रारंभ में भी परमात्मा का स्मरण और वंदन करते हुए सृष्टि के सृजन, पालन, संहार और मोक्ष के नियामक ईश्वर को प्रणाम किया गया है। उन्होंने कहा कि परमात्मा के तेज, ज्ञान और कृपा से ही विद्वान अपने ज्ञान का प्रकाश समाज तक पहुं...