भभुआ, सितम्बर 15 -- Bhabua News: दो लोगों को सांप ने डसा, किशोरी रेफर भभुआ। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक किशोरी व एक युवती को सांप ने डंस लिया। पीड़ितों में रूपपुर गांव की 18 वर्षीया मधु कुमारी व खनांव गांव की 15 वर्षीया साक्षी कुमारी शामिल हैं। मधु कुमारी घर से बाहर शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। जबकि साक्षी को सोने के दौरान सांप ने डसा है। दोनों पीड़ितों को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। लेकिन, साक्षी की गंभीर हालत देख चिकित्सक द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कैप्शन- भभुआ सदर अस्पताल से रेफर करने के बाद मंगलवार को दूसरी जगह इलाज कराने ले जाने के लिए पीड़िता को एंबुलेंस में पहुंचाते परिजन। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पत्नी के आवेदन पर पति को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश...