भभुआ, अगस्त 6 -- Bhabua News: भगवानपुर थाने की पुलिस ने नौगढ़ गांव से बदमाश को पकड़ा न्यायालय में पेश करने पर आरोपित को भेजा न्यायिक हिरासत में (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार और गोली बरामद किया। रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई नौगढ़ गांव में की। गिरफ्तार आरोपित रामजी पासी भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव निवासी जमुना पासी का बेटा है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, चार गोली, सात खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के बाद भगवानपुर थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया...