भभुआ, अक्टूबर 25 -- Bhabua News: देवर ने भाभी की पिटाई कर किया घायल, भभुआ में इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चांद थाना क्षेत्र के बहुअरा गांव में मोबाइल के विवाद में देवर ने भाभी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रविवार की शाम तीन बजे भभुआ सदर अस्पताल पहुंची घायल महिला की पहचान बहुअरा गांव निवासी नंदलाल बैठा की 21 वर्षीया पत्नी आशा कुमारी के रूप में की गई है। घायल महिला ने आरोप लगाया कि उसका देवर मेरा मोबाइल छीन रहा था। जब विरोध किया तो मेरा पति, सास व ससुर ने भी उसका साथ दिया। इस घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया है। अस्पताल के डॉ. अभिलाष चंद्रा द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। कैप्शन- कैमूर के चांद थाना क्षेत्र के बहुअरा गांव में मोबाइल के विवाद में मारपीट के बाद ...