भभुआ, जुलाई 19 -- Bhabua News: देवकली गांव में दो पक्षों के मारपीट में आठ लोग घायल भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान एक पक्ष के प्रमोद कुमार चौधरी, उनकी मां परानी देवी, रवि रंजन कुमार व पुष्पांजलि कुमारी, जबकि दूसरे पक्ष के महेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी ,नागेंद्र चौधरी और रमेंद्र चौधरी शामिल हैं। एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व के भूमि विवाद को लेकर गांव के लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है। सभी घायलों का सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कैप्शन- कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव म...