भभुआ, जुलाई 28 -- Bhabua News: जनता दरबार में गाली-ग्लौच, मारपीट और धमकी देने की शिकायत पुलिस अधीक्षक ने निलंबित एएसआई को जिला पुलिस केंद्र में भेजा (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। करमचट (सबार) थाना में आयोजित जनता दरबार में एक नागरिक के साथ दुर्व्यहार करने के मामले में सहायक अवर निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि करमचट थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक परमानंद प्रसाद के खिलाफ एक व्यक्ति के साथ जातिसूचक गाली-ग्लौच करने, मारपीट एवं धमकी देने की शिकायत मिली थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय पुलिस केंद्र भभुआ में भेजा गया है।

जांच की प्रक्रिया एसपी के अनुसार, इस प्रकरण की जांच के लिए भभुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्...