भभुआ, अक्टूबर 17 -- भभुआ में फ्लैग मार्च और रामपुर में देवी जागरण Bhabua News: एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में मुख्य सड़क पर निकाला गया मार्च अफसरों ने शहर में आमजनो से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की पेज चार भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को ले शनिवार की देर शाम शहर की मुख्य सड़कों पर नगर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। डीएस कुमार अनुराग व एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर एसडीओ अमित कुमार व एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय, भभुआ बीडीओ व नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस अफसर व जवानों ने शहर की मुख्य सड़क पर मार्च निकाल लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी नगर थाना से शुरू होकर कचहरी मुख्य सड़क, एकता चौक होते हुए पुराना चौक,...