भभुआ, अक्टूबर 13 -- Bhabua News: नयी लाइट लगाने से सभी 25 वार्डों की गलियों में मिलेगी प्रकाश की सुविधा, नवरात्र व दशहरा मेला में आने-जाने में नहीं होगी दिक्कत नगर परिषद प्रशासन ने शहर की 550 स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करायी एकता चौक की हाईमास्ट लाइट के बल्ब को सप्तमी तक बदल देंगे (लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। नगर परिषद ने दशहरा से पहले शहर को रोशन करने की योजना बनायी है। हालांकि यह योजना पहले ही बनी थी। लेकिन, अब यह योजना फाइल से निकलकर जमीन पर तो पहुंची, पर इसकी रफ्तार अभी धीमी है। हालांकि नप प्रशासन का दावा है कि नवरात्र मेला शुरू होने से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त कर लेने का दावा कर रहा है। नगर परिषद ने शहर में 150 हैलोजन और 350 स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। कुछ वार्डों के खंभों पर लाइट लगा दी गई हैं और कुछ खंभों ...