भभुआ, नवम्बर 10 -- हरित दीपावली और सामाजिक जागरूकता Bhabua News: पर्यावरण कार्यकर्ता सैकड़ों दीयों का किया वितरण, हरित दीपावली मनाने की अपील तीन दीयों के माध्यम से दिया राष्ट्रप्रेम, प्रकृति संरक्षण और बेटी सम्मान का संदेश (पेज पांच) भभुआ, नगर संवाददाता। दीपावली के तीसरे दिन चैनपुर प्रखंड के तेनौरा गांव में सामाजिक सरोकार और जागरूकता की अनूठी पहल की गई। पर्यावरण कार्यकर्ता शिवम कुमार के नेतृत्व में 'एक दीया शहीदों के नाम, एक दीया पर्यावरण के नाम और एक दीया बेटी के नाम' अभियान चलाकर सैकड़ों मिट्टी के दीयों का वितरण किया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों को मिट्टी के दीये देकर पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिवम ने कहा कि शहीदों के नाम जलाया गया दीया देश के वीर जवानों के बलिदान और उनके प्रति सम्मान का प्र...