भभुआ, सितम्बर 26 -- Bhabua News: घरेलू कामकाज निपटाने और कारोबार पर भी पड़ रहा है असर शाम में बिजली कटने पर खाना पकाने व बच्चों की पढ़ाई बाधित (बिजली) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में चल रही तेज हवा और रूक-रूककर हो रही बारिश की वजह बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ता दिख रहा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर में आंधी-बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति चरमरायी बिजली कटने की समस्या शाम ढलने के बाद बिजली कटने पर महिलाओं को भोजन-नाश्ता तैयार करने और बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है। रात में दिव्यांगजन व वृद्ध घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। खाना पकाते समय किसी चीज की जरूरत पड़ने पर बच्चे भी दुकान पर जाने से कतराने लगे हैं। गृहिणी सुषमा देवी व गायत्री देवी ने बताया कि यह समस्या पिछले चार-पांच दिनों से हो रही...