भभुआ, अगस्त 11 -- Bhabua News: बोले एसपी- सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन की पुलिस हरकत में आए लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की एवं सम्मन का निपटारा करने में विलंब न हो भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सभा कक्ष में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में दिशा-निर्देश उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि 300 से अधिक दिनों के लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें। डायल 112 वैन की पुलिस सूचना मिलते ही हरकत में आए और तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करे। लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की और सम्मन का निपटारा करने में विलंब न हो, इसका ध्यान रखें। उन्होंने मुकदमों के अनुसंधान की स्थिति, अनुसंधान के लिए लंबित केस से संबंधित प्रतिवेदन का अवलोकन किया और मुकदमों के निष्पादन और फाइनल फॉर्म सबमिट करने के लिए निर्देशित किया।

अन्...