भभुआ, जुलाई 27 -- Bhabua News: खेत में काम कर लौटने के बाद गांव के बड़का तालाब में हाथ-पैर धोने गया था घटना स्थल पर पहुंच करमचट थाने की पुलिस कर रही है शव का पंचनामा रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के मां काली मंदिर के पास बड़का तालाब में सोमवार की रात आठ बजे तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीया रमेश कुमार उर्फ गुड्डू प्रजापति बहेरी निवासी हरिद्वार प्रजापति का पुत्र था। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रसोइया था। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे। शव को देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम खेत से काम करने के बाद वह गांव के मंदिर के बगल में स्थित बड़का तालाब में हाथ-पैर धोने गया था। इस द...