भभुआ, अगस्त 21 -- Bhabua News: एसवीपी कॉलेज में पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का हुआ समापन पेपरलेस कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने व आईटी सेल मजबूत करने पर जोर (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में आईक्यूएसी एवं डीबीटी-स्टार कॉलेज योजना के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का शुक्रवार को संपन्न हुआ। कर्मचारियों को कंप्यूटर अनुप्रयोग, कार्यालय प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, दस्तावेजीकरण, रिपोर्ट लेखन और अन्य प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की विशेषताएँसमापन दिवस के प्रथम सत्र में डॉ. सोमेश शशि ने ई-मेल खाते और कंप्यूटर अनुप्रयोग के विभिन्न उपयोगी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने आधिकारिक ई-मेल के प्रभावी उपयोग के साथ ...