भभुआ, अक्टूबर 11 -- सुधीर कुमार ने पीएचडी की मौखिक परीक्षा पूरी की Bhabua News: युवा पेज की खबर डॉ. राज कुमार गुप्ता के प्रथम शोधार्थी सुधीर कुमार ने पूरी की पीएचडी की मौखिक परीक्षा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में मिली सफलता, शोध-निर्देशक ने जताई खुशी बिस्मथ आयरन ऑक्साइड के निर्माण और भौतिक गुणों पर किया शोध, शिक्षकों ने दी बधाई भभुआ, नगर संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग में शनिवार को शोधार्थी सुधीर कुमार ने पीएचडी शोधकार्य की मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर ली। कैमूर जिले के मोहनिया निवासी सुधीर कुमार शोध-निर्देशक डॉ. राज कुमार गुप्ता के प्रथम शोधार्थी हैं। उनकी इस उपलब्धि से शोध-निर्देशक सहित विभाग के शिक्षकों और सहकर्मियों में खुशी का माहौल है। वैज्ञानिक अनुसंधान पर केंद्रित रह...