भभुआ, जुलाई 15 -- Bhabua News: गर्भवती महिलाओं, वृद्ध, दिव्यांगजन मरीजों को अस्पताल पहुंचने में होती है दिक्कत, बरसात में ज्यादा होती है परेशान कच्चे पथ व झाड़ी के बीच से होकर आते-जाते हैं कई गांवों के मरीज रोजाना 30- 40 मरीज आते हैं स्वास्थ्य जांच कराने, चिकित्सक नहीं (पेज चार की बॉटम खबर) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के ठकुरहट अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाने के लिए अबतक पक्की सड़क का निर्माण नहीं करया जा सका है। मरीज कच्चे पथ व झाड़ी के बीच से होकर आ-जा रहे हैं।

बरसात की चुनौतियाँ बरसात के इस मौसम में जहां एक तरफ कच्चे पथ से आने-जाने ें फिसलकर गिरने की आशंका बनी रहती है, वहीं विषैले जंतुओं के काटने के डर से ग्रामीण मरीज घिरे रह रहे हैं। निसिझा के हरिहर सिंह, विकेंद्र यादव, लोहंदी के शोभनाथ दुबे, बसिनी के अनिल सिंह, ठकुरहट के ब...