भभुआ, नवम्बर 14 -- ट्रांसफार्मर के पास करंट लगने से महिला की मौत Bhabua News: ट्रांसफार्मर के नीचे घास काट रही महिला की करंट से मौत शिवपुर के बाहर बिजली के तार की चपेट में आई महिला को किया मृत घोषित हादसे के बाद अस्पताल में जुटी ग्रामीणों की भीड़, मुआवजे की उठी मांग मोहनियां, एक संवाददाता। भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के नीचे घास काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका 40 वर्षीया किरण देवी शिवपुर निवासी मोहन राम की पत्नी थी। किरण रोजमर्रा की तरह गांव के बाहर घास काटने गई थी। करंट लगने के बाद वह अचेत होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घ...