भभुआ, अगस्त 19 -- Bhabua News: पेज चार की लीड खबर झमाझम बारिश से धान के पौधों में लगे रोग से मिल रहा छुटकारा तीन-चार दिनों से कैमूर जिले में रूक-रूककर हो रही है झमाझम बारिश बारिश से मौसम सुहाना होने से एसी व कूलर की जगह पंखा से काम चला रहे लोग भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर में तीन-चार दिनों से रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही हैं। बारिश होने से जिले के किसानों में खुशी है और खेतों में लगे धान के पौधे लहलहा रहे है। वही बारिश की बौछार से धान की फसल में लगे विभिन्न तरह के रोगों से भी मुक्ति मिल रही है। किसान संजय सिंह, धीरेन्द्र चौबे, गुडन मिश्रा व संतोष सिंह ने बताय कि पहले आसमान में निकल रही तिखी धूप के कारण धान के पौधे में तरह-तरह के रोग लग रहे थे। पौधे के पत्ते लाल व पीछे हो रहे थे। उक्त किसानों ने बताया कि पौधे में लग रहे रोग की रोकथाम...