भभुआ, सितम्बर 3 -- Bhabua News: योग, भक्ति, साधना, उपासना समर्पण और भगवान के मिलन पर चर्चा खनाव में कथावाचक ने श्रद्धालुओं को कराया श्रीकृष्ण कथा का श्रवण (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। सदर प्रखंड के खनाव गांव में चल रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा के दौरान गुरुवार को कथावाचक ने श्रीकृष्ण की कथा का श्रद्धालुओं को श्रवण कराया।

कार्यक्रम का महत्व वृंदावन के कथावाचक उमेश्वर जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत में रास पंचाध्यायी की जो कथा है, वह भागवत का पांच प्राण है। जिस तरह प्राण के बिना शरीर अधूरा है, उसी तरह रास की कथा के बिना श्रीमद्भगवत की सारी कथा अधूरी है। उन्होंने बताया कि योग, भक्ति, साधना, उपासना समर्पण और भगवान का मिलन यही पांच अध्यायों में निरूपण किया गया है।

कृष्ण की रासलीला और प्रेम कथावाचक ने गोपी ग...