Bhabua News: जीयर स्वामी ने श्रीकृष्ण के अवतार की कथा सुनाई
भभुआ, सितम्बर 10 -- Bhabua News: कहा, कथा के मर्म को समझकर जीवन में उतारने से लाभ मिलेगा
परसिया चातुर्मास महोत्सव महामहोत्सव में जीयर स्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की कथा सुनाई। इस कथा को चंद्रवंश की प्राचीन वंश परंपरा से जोड़ते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, विवेक और आत्मसंयम का संदेश दिया। उन्होंने भगवान श्रीमन नारायण से शुरू होने वाली वंश परंपरा का वर्णन करते हुए ब्रह्मा, अत्रि ऋषि, चंद्रमा, पुरुरवा, नहुष, ययाति और यदु के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। इसी यदुवंश में भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की कथा सुनाई।
भगवान श्रीकृष्ण की कथा का महत्व स्वामी जी ने नंद बाबा और वसुदेव जी के संबंध, देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण तथा रोहिणी के गर्भ से बलराम जी के प्राकट्य और कंस के अत्याचार से भगवान को गोकुल पहुंचाए जाने का प्रसंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.