भभुआ, अगस्त 18 -- Bhabua News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की थी जांच, निबंधन के लिए दिए गए हैं आवेदन बिना डिग्री प्राप्त चिकित्सक कर रहे हैं मरीजों की स्वास्थ्य जांच और इलाज ग्राफिक्स 102 निबंधित निजी अस्पताल हैं कैमूर जिले में (फ्लायर खबर) भभुआर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

जुर्माना वसूली की कार्रवाई स्वास्थ्य महकमा ने कैमूर में अवैध रूप से संचालित 15 निजी अस्पतालों से जुर्माना वसूली करने की कार्रवाई की है। 12 अस्पताल प्रबंधन से 50-50 हजार रुपए और पांच अस्पताल संचालक से पांच-पांच हजार रुपयों का जुर्माना वसूला गया है। यह ऐसे अस्पताल हैं, जिसका संचालन बिना निबंधन और मानक का बिना पालन के किए जा रहे थे। इन अस्पताल प्रबंधन को निबंधन कराने को कहा गया। ऐसा नहीं करने पर दूसरी बार पकड़े जाने पर 25 हजार रुपया जुर्माना और तीसरी बार पकड़ाने पर अस्पताल सील ...