भभुआ, नवम्बर 26 -- Bhabua News: अधिवक्ताओं ने संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया कहा, भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में गुरुवार को 77वां संविधान दिवस मनाया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविंद्रनाथ चौबे व संचालन विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का स्मरण किया और संविधान में निहित मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता की रक्षा करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- Ara News: भोज...