भभुआ, जुलाई 23 -- Bhabua News: (पेज तीन) रामपुर। प्रखंड क्षेत्र की अमांव पंचायत में पैक्स समिति के पुनर्गठन को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई। अध्यक्ष पद के 5 तथा सामान्य सदस्य पद के 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। गुरुवार को जांच के बाद सामान्य सदस्य पद के एक अभ्यर्थी का नामांकन रद्द कर दिया गया।

नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ अनु कुमारी ने बताया कि सामान्य सदस्य पद के प्रत्याशी लाल जी दुबे के दस्तावेज त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। अब अध्यक्ष पद के 5 और सामान्य सदस्य पद के 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। छंटनी की प्रक्रिया में सेक्टर मजिस्ट्रेट एटीएम अमन कुमार, निर्वाचन कर्मी रामाशीष कुमार, विजय कुमार शुक्ल, भीम कुमार थे। सीओ ने बताया कि 25 जुलाई को नाम वा...