भभुआ, अक्टूबर 6 -- Bhabua News: वन अधिकार कानून लागू करने, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो भाकपा वाले व आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने अधौरा प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर अधौरा के प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास धरना दिया और सभा की।

धरने की मांगें धरना के माध्यम से जल, जंगल, जमीन, विकास, बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क सहित 12 सूत्री मांगें रखी। माले के जिला सचिव विजय सिंह यादव ने कहा कि अधौरा की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से मांग उठाई जा रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पदाधिकारी को मांगों से संबंधित स्मारक पत्र सौंपा। उनकी मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, ...