भभुआ, अगस्त 22 -- Bhabua News: छात्र हत्याकांड के खिलाफ माले ने किया प्रतिवाद मार्च पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग की जगजीवन स्टेडियम के पास से शहर में निकाला जुलूस, की सभा भभुआ, कार्यालय संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के रतवार गांव निवासी स्नातक के छात्र दिलीप कुमार यादव की हत्या के खिलाफ भाकपा माले की जिला कमेटी द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया गया। इसके पहले जगजीवन स्टेडियम के पास से प्रतिवाद मार्च निकाल शहर के विभिन्न पथों पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का आयोजन समाहरणालय के पास पहुंच कार्यकर्ताओं ने सभा की। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव व जिला कार्यालय सचिव मोरध्वज सिंह ने किया। कार्यकर्ता हत्याकांड के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

मांगें प्रतिवाद मार्च के दौरान भाकपा माले ...