Bhabua News: चोरों ने 20 बिजली पोल के 800 मीटर तार की चारी की
भभुआ, नवम्बर 9 -- रूपपुर में बिजली के तार की चोरी Bhabua News: भभुआ के रूपपुर गांव के दक्षिण फसल की सिंचाई के लिए टांगे थे तार तार की चोरी होने से बिजली विभाग को 1.37 लाख रुपयों का नुकसान (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। खेतों में लगी फसल की सिंचाई के लिए टांगे गए तार को चोरों ने चुरा लिया। चोरों ने एक-दो नहीं 20 बिजली के खंभों पर लगे करीब 800 मीटर तार की चोरी की है। यह घटना भभुआ थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव के दक्षिण बधार में हुई। इससे बिजली विभाग को करीब 1.37 लाख रुपयों का आर्थिक नुकसान हुआ है। तार काटे जाने के बाद इलाके के कृषि पटवन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे उन्हें रबी फसल की बुआई और अन्य फसल की सिंचाई में परेशानी हो सकती है। इस संबंध में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता श्रीका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.