भभुआ, जुलाई 27 -- Bhabua News: चार दिनों लावारिस खड़ी बाइक को लाया थाना भभुआ। जगजीवन स्टेडियम के रास्ते में चार दिनों लावारिस हालत में खड़ी बाइक को पुलिस द्वारा थाने में लाया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। बाइक की पहचान कराने के लिए पूछताछ की गई। लेकिन, वाहन मालिक का पता नहीं चला। पुलिस द्वारा उस बाइक को थाना पर लाया गया है। इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। कैप्शन- भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम के पास चार दिनों से लावारिस हालत में पड़ी मोटरसाइकिल को थाना ले जाने के लिए आई भभुआ पुलिस। यह भी पढ़ें- गो को राष्ट्र माता घोषित करने को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...