भभुआ, अक्टूबर 22 -- Bhabua News: (पेज तीन) चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने एक शिक्षक की चोरी गई बाइक को बरामद किया गया है। बरामद बाइक चांद निवासी शिक्षक धनंजय कुमार की है। बरामद बाइक शिक्षक के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया है कि शिक्षक की बाइक को कोई व्यक्ति भूलवश लेकर चला गया था, जिसे बरामद करते हुए वाहन स्वामी को सुपुर्द किया गया है। इलाके में लगातार वाहन जांच व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया कुदरा। सड़क हादसे में मौत के बाद अजय के दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी सोनी देवी के सामने अब परिवार चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मृतक के दो छोटे बेटे आदित्य कुमार (चार वर्ष) और आकर्ष कुमार (दो व...