भभुआ, अगस्त 18 -- Bhabua News: (पेज चार सिंगल) भभुआ। चांद पावर सब-स्टेशन में नए 11 केवी वीसीबी की स्थापना को लेकर बुधवार यानी 19 अगस्त की सुबह 9 से 10 बजे तक सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल भभुआ के कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने बताया कि वीसीबी स्थापना के साथ आवश्यक तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति यथाशीघ्र सामान्य कर दी जाएगी। नए वीसीबी से सब-स्टेशन की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था बेहतर होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: ठाकुरगंज बाजार फीडर की बिजली आपूर्ति तीन घंटे रहेगी बाधितयूरेया की मांग सोहनी व बारिश के दौरान यूरिया की मां...