भभुआ, अगस्त 13 -- Bhabua News: झूला पर विराजमान की गईं राधा-कृष्ण की मूर्तियां, झुलाने को लगी कतार मंदिर का रंग-रोगन कराकर झालर-बत्तियों से सजाया, विहंगम दृश्य दिखा (पेज चार) चांद, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय चांद चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम से पांच दिवसीय झूलनोत्सव समारोह शुरू हुआ। मंदिर के गर्भगृह में झूला टांगने और उसे सजाने-संवारने का कार्य सुबह 10 बजे से समाचार लिखे जाने तक पुजारी पंडित बिहारी पाण्डेय की देखरेख में तीन-चार सामाजिक कार्यकर्ता कर रहे थे। इसे शाम 7:00 बजे तक अंतिम टच देकर उसपर राधा-कृष्ण की मूर्तियां विराजमान की जाएंगी। आरती के समय झूले पर विराजमान भगवान राधाकृष्ण की मूर्ति झूलती नजर आयी। इस मनोहारी दृश्य को देखने के लिए आरती और झूलनोत्सव कार्यक्रम में में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद मं...