भभुआ, सितम्बर 11 -- Bhabua News: घायल महिला को गंभीर हालत में रेफर किया चैनपुर। थाना क्षेत्र के करजी रोड पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल रजनी कुंवर भभुआ थाना क्षेत्रके देवर्जी कला गांव निवासी रामदास बिंद की पत्नी है। उसके पुत्र लालमुनि बिंद ने बताया कि उनकी मां अपनी बेटी के घर चैनपुर थाना क्षेत्र के बभनीआंव गई थीं। शौच के लिए जाने के दौरान बाइक से उसे धक्का लग गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कैप्शन- चैनपुर के करजी रोड में अनियंत्रित बाइक से धक्का लगने के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती भभुआ के देवर्जी कला की महिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...