भभुआ, जुलाई 17 -- Bhabua News: भागवत कथा में विवाह संस्कार, सृष्टि की उत्पत्ति और नाम संकीर्तन की महिमा पर प्रकाश कांवड़ यात्रा व कीर्तन में नशे से दूर रहने की अपील, धर्म को आचरण से जोड़ने की सीख (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परसियां में चल रहे चातुर्मास महायज्ञ में शुक्रवार को भागवत कथा के दौरान जीयर स्वामी जी महाराज ने सनातन धर्म की परंपराओं, विवाह संस्कार, सृष्टि की उत्पत्ति तथा धार्मिक जीवन में पवित्रता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- गोत्र की मर्यादा और उचित आयु में विवाह का ध्यान रखें विवाह संस्कार के महत्व उन्होंने कहा कि शास्त्रों में एक ही गोत्र में विवाह वर्जित माना गया है। देवता अलग होने पर भी यदि गोत्र एक है तो विवाह नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने कुल, गोत्र और पारिवारिक मर्यादाओं का पालन क...