भभुआ, अगस्त 28 -- Bhabua News: रक्षाबंधन को लेकर बेलांव बाजार में लोगों की भीड़ से लगा जाम पुलिस के अथक प्रयास से हटा जाम, 30 मिनट आवागमन प्रभावित (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव में शुक्रवार को रक्षाबंधन को लेकर लोगों की भीड़ जाम लग गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारजाम के कारण इस जाम में गश्ती के लिए निकली बेलांव थाने की पुलिस भी फंस गई। बाजार में वाहनों की अधिक आवाजाही और सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों व अस्थाई दुकानों के कारण आवागमन प्रभावित रहा। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मी भी जाम हटने के लिए अपने वाहन का सायरन बजाते रहे। जब जाम नहीं हटा तो पुलिस गाड़ी में सवार महिला बल जाम हट...