भभुआ, अगस्त 7 -- Bhabua News: आंचल में फल, अनाज, हरी सब्जी, पौष्टिक आहार और पोषण पोटली दी गई संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित जांच, टीकाकरण, दवा लेने की सलाह रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर गोदभराई की रस्म पूरी की गई। उन्हें टीका लगाकर फल, पौष्टिक आहार, हरी सब्जी और पोषण पोटली भेंट की गई। साथ ही गर्भस्थ शिशु व मां के स्वास्थ्य के लिए सही खान-पान की जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण गर्भवती और धात्री माताओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, भोजन में हरे पत्तेदार सब्जियां, दाल, अंडा, दूध, मछली और पोषाहार शामिल करने की सलाह दी गई। नवजात शिशु के जन्म के ठीक एक घंटे के भीतर मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कीस) पिलाने के फायदे बताए गए। सेविकाओं ने उपस्थित महिलाओं को साफ-सफाई, बच्च...