भभुआ, सितम्बर 3 -- Bhabua News: वाहन लाने व ले जाने और खेतों पर सामग्री ले जाने में हो रही दिक्कत जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी नहीं कराई सकी मरम्मत (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के भोरेयां गांव में जाने वाली पीसीसी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है।

सड़क की स्थिति इन गड्ढों में वर्षा का पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और चालकों को वाहन लेकर आने-जाने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक चालकों को हो रही है। किसानों को खेत पर कृषि सामग्री पहुंचाने में भी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके पहले धान का पौधा ले जाने में दिक्कत हुई थी। जब फसल तैयार हो जाएगी तब अनाज ढोकर घर या बाजार पहुंचाने में परेशानी होगी। फसल की कटनी के लिए हार्वेस्टर ले जाने में भी दिक्कत हो सकती है।

ग्रामीणों के अनुभव ग्रामीण जहांगीर अंसारी बताते हैं कि...