भभुआ, अगस्त 30 -- Bhabua News: पेज चार की खबर खादी भंडार गली में जलजमाव से बढ़ी मुसीबत, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल बारिश के बाद सड़क बनी तालाब, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की उठी मांग पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्र बोले, तेज बारिश में घरों तक पहुंच जाता है पानी भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड क्षेत्र स्थित खादी भंडार गली में जलजमाव की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

जलजमाव की समस्या कचहरी रोड से खादी भंडार के बगल से होकर पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्र के आवास के सामने से गुजरने वाली यह गली सुखपाल गली होते हुए कलेक्ट्रेट रोड तक जाती है। लगातार बारिश के बाद गली में पानी जमा रहने से लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी ...